Iss Khoobsurat Aurat Ke Peeche Chhupa He Ek Bhayanak Raaz ( UNFAITHFUL Movie explained in Hindi )
YouTube transcript, YouTube translate
A quick preview of the first subtitles so you know what the video covers.
कोनी समर जो अपनी बोरिंग जिंदगी में बस थोड़ा सा एक्साइटमेंट चाहती [संगीत] थी। एक लड़के से मिलने के बाद एक पल की कमजोरी में अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती कर बैठी। [संगीत] उसे नहीं पता था कि यह रास्ता उसे ऐसे मोड़ पर ले जाएगा जहां से वापस आना नामुमकिन हो जाएगा। [संगीत] यह कहानी है अनफेथफुल मूवी की। मूवी की शुरुआत में हम एक खूबसूरत घर देखते हैं। यहां हमारी मुलाकात कोनी से [संगीत] होती है जो अपने पति एडवर्ड के साथ रहती है। उनका एक आठ साल का बेटा है जिसका नाम चार्ली है। यह तीनों काफी खुश नजर आते हैं। लेकिन एडवर्ड [संगीत] और चार्ली के जाने के बाद हम देखते हैं कि कोनी अपनी जिंदगी से काफी बोर हो चुकी है। कुछ देर बाद कोनी शॉपिंग करने शहर जाती है। [संगीत] उसे चार्ली के आने वाले बर्थडे के लिए सामान खरीदना होता है। शॉपिंग करने के बाद जब वह स्टोर से बाहर निकलती है तो मौसम काफी खराब हो जाता है। बहुत तेज हवा चल रही होती है और कोनी के दोनों हाथों में बैग रहते हैं। जिसकी वजह से तेज हवा में [संगीत] चलना काफी मुश्किल हो जाता है। वह धीरे-धीरे आगे बढ़ती है। वही सड़क पर एक लड़का भी काफी बुक्स लेकर आ रहा होता है। कोनी की टक्कर उस लड़के के साथ हो जाती है और दोनों वहीं गिर जाते हैं। कोनी के [संगीत] पैर में चोट लग जाती है। वह खड़ी होकर आगे बढ़ती है और टैक्सी रोकने की कोशिश करती है। लेकिन कोई टैक्सी नहीं रोकता। कुछ दूर जाकर वह बैठ जाती है। वह लड़का भी वहां आ जाता है।