icon Captions
Loading subtitles...

Unknown Title

youtube translate youtube translator youtube transcript youtube subtitles translate youtube to english youtube translate to english youtube video translation

YouTube transcript, YouTube translate

32/32

A quick preview of the first subtitles so you know what the video covers.

वह उस छोटे से शहर की सबसे खूबसूरत और अमीर घर की लड़की थी। उसकी मीठी सी मुस्कान ने उस गरीब लड़के का दिल जीत लिया था। वह उसे तब तक घूरता रहा जब तक उसके दोस्त ने उसे आवाज देकर होश में नहीं लाया। उसे पता था कि वह अपना दिल हार बैठा है। लेकिन उनके बीच की अमीर गरीब की खाई उसे बस दूर से देखने पर मजबूर कर रही थी। वापस आते वक्त उसके दोस्त की गाड़ी खराब हो गई और बीच रास्ते में बंद पड़ गई। जिस वजह से पीछे वाली गाड़ियां फंस गई और लोग गुस्से में हॉर्न बजाने लगे। डॉस ने बड़ी शराफत से आगे बढ़कर माफी मांगी। लेकिन जैसे ही वह हटने लगा, पीछे वाले और जोर से हॉर्न बजाने लगे और डोसन की खटारा गाड़ी का मजाक उड़ाने लगे। अमांडा को अपने दोस्तों का यह बर्ताव बिल्कुल पसंद नहीं आया बल्कि उसे यह सब बहुत बचकाना लगा। वह आगे आई और डॉसन की मदद की ताकि गाड़ी को किनारे लगाया जा सके। उसने अपने दोस्तों की हरकत के लिए माफी मांगी और बड़े प्यार से पूछा, क्या मैं मदद के लिए टोट ट्रक बुलवा दूं ? भोले-भाले डॉस ने मना कर दिया। वह अमांडा का इशारा समझ ही नहीं पाया। जब अमांडा वहां से चली गई, तब उसके दोस्त ने उसे समझाया कि वह लड़की उसमें दिलचस्पी ले रही थी। भले ही डॉसन उस वक्त उसके दिल की बात नहीं समझ पाया लेकिन उन दोनों की किस्मत के तार जुड़ चुके थे। एक दिन डॉस सड़क किनारे बैठकर किताब पढ़ रहा था। तभी उसने देखा कि अमांडा की कार में कुछ दिक्कत आ गई है और वह परेशान खड़ी है । डॉस डॉस घबराया हुआ वहां पहुंचा और हालचाल पूछा। अमांडा ने कहा कि गाड़ी स्टार्ट नहीं हो रही। डॉस ने बोनट खोल कर देखा और एक नजर में समझ गया कि यह गाड़ी खराब नहीं हुई है बल्कि अमांडा ने जानबूझकर ऐसा किया है। लेकिन उसने अमांडा का झूठ पकड़ा नहीं। बस चुपचाप कुछ ही देर में कार ठीक कर दी। शुक्रिया अदा करने के बहाने अमांडा ने डोसन को डेट के लिए ऑफर कर दिया। अपना प्लान कामयाब होता देख अमांडा खुशी-खुशी वहां से ड्राइव करके चली गई। वापस आते हुए डोसन की खुशी का ठिकाना नहीं था। उसे महसूस हो गया था कि जिस प्यार का उसे इंतजार था वह अब उसकी जिंदगी में आ रहा है। खुशियां बस दस्तक देने ही वाली थी कि जैसे ही डोसन घर पहुंचा , उसके पिता ने उसे रोक लिया।

TransParrot

💡 Translate more YouTube videos?

Use the TransParrot browser extension

Recommended Videos

No recommended videos

Settings

100%

Target language

🔊 Audio Playback
Playing translated audio